CM Soren On BJP : गरजे सीएम हेमंत, BJP पर साधा निशाना; बोले- गलने नहीं देंगे बाहरियों की दाल
![CM Soren On BJP: CM Hemant roared, target on BJP; Said - will not allow the pulses of outsiders to melt](https://thekhabaribabu.com/wp-content/uploads/2023/01/8FAB9443-9DAD-44CF-AEE0-07686D3B105C.jpeg)
संताल, 05 जनवरी।CM Soren On BJP : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि जनता ने झारखंड को संभालने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। किसी भी बाहरी की दाल यहां नहीं गलने देंगे। सीएम बुधवार को धर्मपुर स्थित आवास के पास पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
एजेंसियों के जरिए सरकार को परेशान किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में उनकी सरकार राज्य को विकास के पथ पर तेजी से ले जा रही है। गरीबी को दूर करने के लिए ठोस कार्ययोजना बन रही है। यहां का विकास देख विभिन्न एजेंसियों को लगाकर सरकार को परेशान किया जा रहा है। यह सरकार इससे घबराने वाली (CM Soren On BJP) नहीं।
मजबूती के साथ खड़ा होकर भाजपा को हराने का काम करेगी। सीएम ने कहा कि झारखंड को सुधारने के लिए सुबह-शाम सरकार मंथन कर रही है। शिक्षा व स्वास्थ्य पर फोकस है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड अलग प्रदेश बना वह अभी अधूरा (CM Soren On BJP) है।
बीजेपी ने 20-22 सालों में झारखंड को बर्बाद किया
सीएम ने कहा कि बीते 20-22 सालों में भाजपा ने राज्य को बर्बाद करने का काम किया है। राज्य में कोयला, सोना, चांदी, अभ्रक मौजूद है, फिर भी झारखंड को सबसे पीछे ढकेलने का काम किया है।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के अधिकतर जेलों में 80 फीसदी आदिवासी, पिछड़े व दलित बंदी मिलेंगे। इनमें से अधिकतर लोग झूठे आरोप में फंसाकर सालों से जेल में जीवन काट रहे हैं। न्यायालय में आज भी आदिवासी, दलित व पिछड़ी जाति के लोग नहीं के बराबर हैं।
सीएनटी-एसपीटी को मजबूत करने को लाए 1932
सीएम ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट को मजबूत करने के लिए ही 1932 का खतियान लाया गया है। इसे लागू करने में भी अब कुछ बाहरी लोग अड़चन डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई आज आसमान छू रही है। देश को भाजपा ने बर्बाद कर रख दिया है। महंगाई से आम जनता परेशान हैं।