जनसंपर्क मध्यप्रदेश

United Nations Public Service Day : मुख्यमंत्री चौहान ने संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस की शुभकामनाएँ दीं

भोपाल, 23 जून। United Nations Public Service Day : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी लोक सेवकों को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में देश की प्रगति, विकास और जन-कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी लोक सेवकों को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में नामित किया गया था। विकास में सार्वजनिक सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button